फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bridge will soon be built on Kadoh Khad-2

Una News: नकड़ोह खड्ड-दो पर जल्द बनेगा पुल

Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bridge will soon be built on Kadoh Khad-2
निर्माण कार्य के लिए केंद्र से मिले हैं 3.2 करोड़
विज्ञापन

एक करोड़ मरम्मत कार्यों के लिए रखे जाएंगे सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के दौलतपुर चौक के नजदीक नकड़ोह खड्ड-दो पर पुल का निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से दस्तावेज प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले निर्माण कार्य के आवंटन के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उसके बाद पुल बनाने का कार्य आगे बढ़ेगा। नकड़ोह खड्ड-दो के पुल के लिए केंद्र की ओर से 3.2 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी मिल चुकी है। बाकायदा पुल बनने के बाद इसके मरम्मत एवं रखरखाव के लिए भी एक करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। पुल बनने के बाद इस संपर्क मार्ग पर स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। बारिश में खड्ड में आने वाले उफान से भी राहत मिलेगी। निर्बाध सफर से लोग गंतव्यों की ओर निकल पाएंगे। लोगों को आवागमन के लिए खड्ड के ऊबड़-खाबड़ रास्ते के बजाय पुल के सुखद मार्ग का लाभ मिलेगा। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण का कार्य इस बरसात के के बाद शुरू करने का लक्ष्य है। इससे पहले क्षेत्र में अंब-गगरेट मार्ग पर बनने वाले बड़े पुल के लिए भी 42.82 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है यानी आने वाले दिनों में क्षेत्र में छोटी खड्डों पर काॅज वे की जगह पुल निर्माण लोगों के सफर को सुखद एवं सुरक्षित बनाएंगे।

पुल का निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू होगा। इसके लिए दस्तावेज प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पहले टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। -ई. हरगोविंद कौशल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, दौलतपुर चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed