फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bridge will be constructed on Shilag Khad with Rs 1.64 crores

Una News: शिलाग खड्ड पर 1.64 करोड़ से होगा पुल का निर्माण

Thu, 19 Dec 2024 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be constructed on Shilag Khad with Rs 1.64 crores
विभाग ने टेंडर प्रक्रिया की पूरी, कार्य ठेकेदार को आवंटित
विज्ञापन

बरसात मेें खड्ड का जलस्तर बढ़ने से लोगों समेत स्कूली बच्चों को पेश आती थीं मुश्किलें
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए उठाया बेहतर कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। दौलतपुर चौक से ऊना वाया गगरेट मुख्य सड़क के लिंक मार्ग अब हर मौसम में सुचारु चलेंगे। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में ओयल ईसपुर रोड वाया भावा सीरियां की शिलाग खड्ड पर एक करोड़ 64 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल के निर्माण की दिशा में विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसका कार्य जाहू के ठेकेदार संजय चौहान को आवंटित कर दिया गया है। यह खड्ड गगरेट से ईसपुर वाया ओयल और भावा सीरियां को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। यहां पर पुल का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही यह पुल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी प्रोत्साहन देगा। क्षेत्र के समाजसेवी ठाकुर बलजीत सिंह सहित स्थानीय निवासियों, अजय डढवाल, उप प्रधान कुठेड़ा शैली ठाकुर, विजय कुमार, संजीव ठाकुर अजेंद्र भारती, कोल्ड स्टोरेज क्याेड़ी के शाम ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया है। इन लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान इस सड़क पर पड़ती खड्डों की वज़ह से स्थानीय लोग खासकर स्कूली बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुल के निर्माण से न केवल ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।लोगों का कहना है कि शिलाग खड्ड पर पुल बनने से वर्षा के मौसम में होने वाली परेशानियों का समाधान होगा। बरसात के समय खड्ड में जलस्तर बढ़ने के कारण कई बार यातायात बाधित हो जाता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर एचजी कौशल ने कहा कि यह परियोजना सरकार की विकास योजनाओं का एक हिस्सा है, जो ग्रामीण और शहरी इलाकों को बेहतर ढंग से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। औपचारिकताओं के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed