{"_id":"66cde4dde3125e2d400c6641","slug":"bridge-to-be-built-on-loharli-ravine-at-a-cost-of-rs-384-crore-una-news-c-93-1-una1001-131663-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लोहारली खड्ड पर 3.84 करोड़ रुपये से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लोहारली खड्ड पर 3.84 करोड़ रुपये से बनेगा पुल
Wed, 28 Aug 2024 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
ऊना। लोहारली खड्ड आने वाले दिनों में पुल का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में इस पुल के निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है। योजना के तहत 3.84 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। फिलहाल निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद से विभाग की ओर से आगामी कवायद शुरू कर दी गई है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। पुल के न होने से यहां संपर्क मार्ग पर पड़ती लोहारली खड्ड बरसात के दिनों में उफान पर रहती है। इस बीच यहां से लोगों का आवागमन मुश्किलों भरा रहता है। लोगों की मांग और समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी दौलतपुर चौक की ओर से लोहारली खड्ड पर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण के लिए भेजा था।
बीते दिनों इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब बरसात के बाद इस पुल निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुल निर्माण पर यहां 3.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, 1.81 करोड़ रुपये मरम्मत कार्यों के लिए सुरक्षित किए जाएंगे। कहना गलत नहीं होगा कि यहां पुल का निर्माण उत्तम गुणवत्ता के साथ किया जाएगा तो समय समय पर इसके रखरखाव के लिए भी पूरा ध्यान योजना के तहत किया गया है। प्रस्ताव के फलीभूत होने से पूर्व ही स्थानीय लोग गदगद हैं। संवाद
विज्ञापन
लोहारली खड्ड पर पुल निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया के लिए कार्य प्रगति पर है। टेंडर आबंटन होते ही बरसात के बाद पुल का निर्माण शुरू होगा। -ई. हरगाेविंद कौशल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, दौलतपुर चौक