{"_id":"588784664f1c1b3e0fcf3b51","slug":"boy-dead-in-bike-scooter-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत गांव खानपुर में पेश आए हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय कुमार निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर घायल हुआ है, जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विनय निवासी फतेहपुर स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था कि खानपुर के समीप सामने से आ रही बाइक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक गगनदीप निवासी चड़तगढ़ और स्कूटी सवार विनय को गंभीर चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में विनय कुमार निवासी फॅतेहपुर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन