फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Body found in Pir Nigah forest identified, found to be woman resident of Phillaur

Una News: पीर निगाह के जंगल में मिले शव की हुई पहचान, फिल्लौर निवासी निकली महिला

Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Body found in Pir Nigah forest identified, found to be woman resident of Phillaur
पुलिस थाना ऊना के पीर निगाह के जंगल में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय रेखा निवासी फिल्लौर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। गहनता से जांच के लिए एसएचओ ऊना की अगुवाई में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां जंगल में किसी ने रेखा की हत्या कर फेंका है। फिल्लौर निवासी परिजनों ने शव की पहचान की है। 12 फरवरी से लापता होने की सूचना पुलिस के पास दी थी। ऊना पुलिस ने शव का डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा कांगड़ा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया है। मामले में एसआईटी गहनता से जांच में जुट गई है। गौर हो कि 15 फरवरी को पीर निगाह के जंगल में पुलिस को अज्ञात महिला के शव होने की सूचना मिली थी। महिला के सिर पर दोनों कानों के पीछे चोट के निशान थे और शरीर पर भी जख्म पाए गए। इस पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। मामले में रविवार को पुलिस ने महिला की पहचान रेखा देवी निवासी फिल्लौर पंजाब के रूप की है। पुलिस की सूचना के बाद महिला के परिजन ऊना पहुंचे। परिजनों का कहना है कि रेखा का पति विदेश में है। 12 फरवरी से रेखा घर से लापता थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 फरवरी को नजदीकी थाना में दी। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed