फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blood tests and others to be done with analyser machine in regional hospital

एक माह बाद क्षेत्रीय अस्पताल में ऑटो एनालाइजर मशीन से होंगे टेस्ट

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Blood tests and others to be done with analyser machine in regional hospital
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में एक माह बाद मरीजों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल में ब्लड टेस्ट रिपोर्ट के लिए मरीजों को अब तीन से चार घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई ऑटो एनालाइजर मशीन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस नई आधुनिक मशीन को स्थापित करने के लिए 22 लाख रुपये जिला प्रशासन की तरफ से अस्पताल प्रबंधन को मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला के सबसे बड़े अस्पताल की रक्त जांच लैब में करीब 700 टेस्ट प्रतिदिन होते हैं। अस्पताल में एक माह के भीतर नई एनालाइजर मशीन आने के बाद मरीजों को सुविधा होगी। वर्तमान समय में एक टेस्ट की रिपोर्ट आने में चार से पांच घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन

इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में नई ऑटो एनालाइजर मशीन लगने से मरीज जल्द रिपोर्ट लेकर चिकित्सकों से जांच करवा सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उपायुक्त से कुछ माह पूर्व बजट मुहैया करवाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने नई मशीन लगाने के लिए बजट देने की मंजूरी दे दी है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि करीब 22 लाख से मरीजों की सुविधा के लिए नई ऑटो एनालाइजर मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed