फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blood test lab started in Community Health Center Thanakalan

Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में रक्त जांच लैब शुरू

Thu, 09 Jan 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Blood test lab started in Community Health Center Thanakalan
विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन, बोले मिलेगी निशुल्क जांच की सुविधा
विज्ञापन

बंगाणा सिविल अस्पताल में जल्द स्थापित होगी 50 लाख से अल्ट्रासाउंड मशीन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सीएचसी थानाकलां में जनता के लिए बड़ी स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत नई रक्त जांच प्रयोगशाला (लैब) का उद्घाटन विधायक विवेक शर्मा ने किया। प्रयोगशाला के उद्घाटन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और ग्रामीण जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बड़ी लैब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां स्थापित की है। इससे जनता को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। थानाकलां अस्पताल में रक्त परीक्षण मशीन के माध्यम से मरीजों के हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कणिका, श्वेत रक्त कणिका, प्लेटलेट्स, शुगर, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, हृदय संबंधी परीक्षण आदि निशुल्क किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से अस्पताल में शुरू की गई इस सुविधा से मरीजों को राहत मिलेगी। बंगाणा के सिविल अस्पताल में जल्द मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 50 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और इसे स्थापित करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कुटलैहड़ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव एक बड़ी समस्या रही है। लोगों को साधारण रक्त जांच के लिए भी शहरों या दूरदराज के अस्पतालों में जाना पड़ता था। इससे समय और धन की बर्बादी होती थी। साथ ही कई बार इलाज में देरी भी हो जाती थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए थानाकलां में यह रक्त जांच प्रयोगशाला स्थापित की गई है जो क्षेत्र के नागरिकों को न केवल तत्काल जांच सेवाएं प्रदान करेगी बल्कि उनके इलाज में भी सहायक सिद्ध होगी। वहीं, थानाकलां अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा यह प्रयोगशाला क्षेत्र के नागरिकों के लिए वरदान साबित होगी।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर उपमंडलाधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल, बीएमओ डॉ. नरेश शर्मा, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, डॉ हिमांशु नड्डा, डॉ. अतुल राणा, कुटलैहड़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी पूर्व अध्यक्ष विवेक मिंका, देसराज मोदगिल, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी ,स्वास्थ्य स्टाफ एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed