फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP's organization festival complete in Una district: Minhas

भाजपा का संगठन पर्व ऊना जिले में मुकम्मल : मिन्हास

Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
BJP's organization festival complete in Una district: Minhas
कहा, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने वीरवार को प्रेस बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व ऊना जिला में मुकम्मल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला के गगरेट और कुटलैहड़ मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति वीरवार को कर दी गई है। इसके साथ ही अब सभी पांच मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। श्याम मिन्हास ने कहा कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जल्द ही अपनी टीमों की घोषणा करेंगे और इसके साथ ही पार्टी की सभी नीतियों और आगामी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने मंडल में सक्रिय भूमिका निभाने में जुट जाएंगे। उन्होंने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों में राजेंद्र मलांगड़, राजकुमार, अजय ठाकुर और नितिन ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed