फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP trying to collect votes by doing politics in the name of religion, casteism: Raizada

धर्म, जातिवाद के नाम पर राजनीति कर वोट बटोरना चाह रही भाजपा : रायजादा

Sun, 12 May 2024 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP trying to collect votes by doing politics in the name of religion, casteism: Raizada
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत लमलेहड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ अपने पक्ष में वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पास खुद के किए कार्य जनता को दिखाने के लिए कुछ नहीं है। जब भी प्रदेश या हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होते हैं, तो अनुराग ठाकुर सिर्फ मोदी का ही गुणगान करने में समय बीताते हैं। अनुराग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास करने में पूरी तरह से फेल हुए हैं। रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हमेशा ही मोदी ने किया, वो किया, की बात रटते रहते हैं, लेकिन इतनी मोदी भक्ति करने के बाद भी आपदा के समय प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करवा पाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि विकास की बात छोड़क़र भाजपा मात्र धर्म और जातिवाद के नाम पर राजनीति कर वोट बटोरना चाह रही है, लेकिन भाजपा अपने इस मिशन में सफल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री इन दिनों चौके और छक्के लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता में पनप रहे आक्रोश को नहीं देख पा रहे हैं। सतपाल रायजादा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता अनुराग ठाकुर को बोल्ड करने के लिए तैयार बैठी हुई है। इसका अंदाजा स्वयं केंद्रीय मंत्री को पता चल गया है, जिसकी बौखलाहट चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर बार मोदी के सहारे नैय्या पार नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed