Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP showing double standards on religion: Bablu

धर्म पर दोहरा चरित्र दिखा रही भाजपा : बबलू

Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP showing double standards on religion: Bablu
कहा-श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पर पूर्व विधायक की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भाजपा पर धर्म को लेकर दोहरा चरित्र दिखाने का आरोप लगाया है। अंब में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी के नाम पर आयोजित होने वाले महोत्सव का दोहरा चरित्र रखने वाले लोगों ने विरोध किया है। भाजपा के पूर्व विधायक ने टिप्पणी की है कि इसको रद्द किया जाए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ तो यह धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। लोगों को बांटते हैं। इनकी राजनीति यहीं से शूरू होती है। जब हम धर्म के नाम पर कोई काम कर रहे हैं तो इन्हें हमारा साथ देना चाहिए था लेकिन हमारा साथ न देकर इन्होंने इसका विरोध किया। पूर्व विधायक को आज तो व्यापारियों की चिंता सता रही है लेकिन जब बाहर से लोग आकर यहां चीन के सामान का बाजार सजाते हैं तो उसका आजतक कोई विरोध नहीं किया। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पर व्यापारियों ने समझबूझ के साथ काम किया और हमने उनके साथ बातचीत की। इसके बाद व्यापारी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26, 27 और 28 सितंबर को तीन दिवसीय जिला स्तरीय महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के लिए स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए एसडीएम को कहा गया है कि एक दिन और ऑडिशन लिया जाए। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. रविंद्र, प्रदेश सचिव राजेश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed