फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP protests in Tahliwal over breaking of inauguration plaque

Una News: उद्घाटन पट्टिका तोड़ने पर टाहलीवाल में भाजपा का प्रदर्शन

Sat, 19 Apr 2025 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in Tahliwal over breaking of inauguration plaque
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र में 2022 में भाजपा नेता की ओर से सड़क का लोकार्पण किए जाने की उद्घाटन पट्टिका को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। भाजपा ने शनिवार को रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बाथड़ी-टाहलीवाल मार्ग पर लगी प्रो. राम कुमार की पट्टिका को शरारती तत्वों की ओर से तोड़े जाने की घटना की निंदा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रो. राम कुमार की ओर से इस मार्ग का उद्घाटन किया गया था। यहां उनके नाम की पट्टिका स्थापित की गई थी। शुक्रवार को कुछ अराजक तत्वों ने इसे तोड़ दिया, जिससे स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद और कांग्रेस सरकार होश में आओ.. के नारे लगाए। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पट्टिका को पुनः स्थापित नहीं किया गया तो भाजपा का प्रदर्शन तेज होगा। भाजपा नेताओं ने थाना टाहलीवाल में इस घटना की शिकायत दर्ज कराने और दोषी शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस रोष प्रदर्शन में मंडल महामंत्री अमन भारद्वाज, गोल्डी कौंडल, अरुण चौधरी, विजय बीटन, हैप्पी संधू, अशोक राणा, सचिन कपिला, पूर्ण चंद राणा, गोबिंद राजपूत, रजत राणा, करण बीर राणा, अर्जुल सिंह, राकेश कुमार, शिंदा चौधरी, सुरिंदर चौधरी, कुलदीप सिंह, मोहन लाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed