{"_id":"6999bcb9150f16645c09ddea","slug":"bjp-organised-a-protest-march-in-mehtpur-over-entry-tax-una-news-c-93-1-una1002-182470-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एंट्री टैक्स को लेकर भाजपा ने मैहतपुर में निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एंट्री टैक्स को लेकर भाजपा ने मैहतपुर में निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
मैहतपुर में भाजपा विधायक सतपात सिंह सत्ती की अगवाई में विरोध प्रदर्शन करते। आयोजक।
संवाद न्यूज़ एजेंसी मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से एंट्री टैक्स में की गई वृद्धि के खिलाफ भाजपा, व्यापार मंडल और ट्रक यूनियन के सदस्यों ने मैहतपुर मुख्य बाजार में जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने किया। प्रदर्शनकारी प्रवेशद्वार से औद्योगिक क्षेत्र चौक तक मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे थे।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि एंट्री टैक्स में वृद्धि ने व्यवसायिक कारोबारियों और ट्रक ऑपरेटरों के लिए नई समस्याएं खड़ी कर दी हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार एंट्री टैक्स वापस लो.. के नारे लगाए और प्रदेश सरकार की इस निर्णय को तानाशाहीपूर्ण करार दिया। ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार बिना किसी व्यापक विचार-विमर्श के ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे आम जनता और कारोबारियों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी तुरंत वापस नहीं ली गई, तो प्रदेश भर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल व्यापार प्रभावित होगा, बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इस बढ़ोतरी से गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। इस अवसर पर ट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान अविनाश मेनन, उपप्रधान शिव कुमार, हरजीत सिंह, स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी, पूर्व पार्षद पवन कुमार, पोहू लाल, विवेक भारद्वाज, रामपाल सैनी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।