{"_id":"67a76bd4fd6bcbe02d09072f","slug":"bjp-mla-should-talk-about-facts-in-case-of-police-personnel-raizada-una-news-c-93-1-una1002-145607-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के मामले में तथ्यों पर बात करे भाजपा विधायक : रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के मामले में तथ्यों पर बात करे भाजपा विधायक : रायजादा
विज्ञापन
बोले- सत्ती ने कोई सफेद चादर नहीं ओढ़ रखी
अपने कार्यकाल का ध्यान दें, किस प्रकार से माफिया के आरोप लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा विधायक सत्ती की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधायक स्थानीय नेता का नाम लेकर बार-बार जो बात कर रहे हैं, उस पर उन्हें तथ्य प्रस्तुत करने चाहिए। शनिवार को ऊना से जारी बयान में पूर्व विधायक रायजादा ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों के घर पर छापा पड़ा, उनके घर से कुछ नहीं मिला और वर्तमान में उनका रिकॉर्ड ठीक है। उन्होंने कहा कि जिस मामले को लेकर विधायक बात कर रहे हैं, उसे मामले में भी क्लीन चिट मिली है। रही डीजीपी डिस्क की बात तो यह पुलिस अधिकारी की ओर से ही तय किया जाता है। पुलिस कर्मचारियों का कार्य तय करता है, इसे कोई नेता तय नहीं करते। उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेगा, उसको अवार्ड मिलेगा, यह कोई नेताओं की सिफारिश से नहीं मिलते हैं। यह अनुशासनात्मक पुलिस है, इसलिए पुलिस पर राजनीति न करें। रायजादा ने कहा कि मैंने सदैव सही का साथ दिया है, सही के साथ रहूंगा और कभी भी किसी के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा, चाहे सरकार हमारी है, चाहे की थी। हमने लड़ाई लड़ी है और बुलंद आवाज में लड़ाई लडूंगा। रायजादा ने कहा कि ऊना के भाजपा के विधायक सत्ती ने कोई सफेद चादर नहीं ओढ़ कर रखी है। उन्हें अपने कार्यकाल का ध्यान होना चाहिए कि किस प्रकार से माफिया के आरोप लगाते रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की टिप्पणी भी याद रखनी चाहिए। रायजादा ने कहा कि हमे विचारों की राजनीति करनी है। मुद्दों की राजनीति करनी है। व्यक्तिगत आरोप लगाना मेरी आदत नहीं है, लेकिन ऊना के विधायक बौखलाहट में है। पुलिस कर्मियों के घरों में छापे पड़े और उनके पास कुछ मिला नहीं। इससे भाजपा के नेताओं को ज्यादा तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा कि चाहे नेता हो, चाहे पुलिस कर्मी हो, चाहे अधिकारी हो। अगर कोई गलत करेगा तो फंसेगा, उसकी जांच हो। संतोषगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो बात रखी है, उनकी भावनाओं का आदर किया है। मैं उन सब से बात भी करूंगा और अपने लोगों के साथ मिलकर पूरी आवाज बुलंद करूंगा।