फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP lists benefits of lower GST rates at Mubarakpur Chowk

Una News: मुबारिकपुर चौक में भाजपा ने जीएसटी दरें कम होने के फायदे गिनाए

Sun, 28 Sep 2025 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP lists benefits of lower GST rates at Mubarakpur Chowk
केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों और जीएसटी सुधारों से अवगत कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जीएसटी बचत उत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से दौलतपुर मंडल और गगरेट मंडल में मुबारिकपुर में विशेष जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार में व्यापारी बंधुओं एवं उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं जीएसटी सुधारों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने की। व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ महंगाई कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजीव राजू, दौलतपुर मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, गगरेट मंडल अध्यक्ष नितिन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और गरीब-कल्याणकारी नीतियों के कारण आज देशवासियों को राहत मिल रही है। वहीं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा छोटे व्यापारियों, मध्यम वर्ग और उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते आए हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, पर्चे वितरित किए और संवाद स्थापित कर जनता को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed