फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP leaders are fighting elections without issues: Thakur Hira Pal

भाजपा के नेता बिना मुद्दे के लड़ रहे चुनाव : ठाकुर हीरा पाल

Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders are fighting elections without issues: Thakur Hira Pal
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के हिमाचल प्रदेश के सह संयोजक ठाकुर हीरापल सिंह बैठक करते हुए।स्र
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता बिना मुद्दे के चुनाव लड़ रहे हैं। यह बात राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक एवं हमीरपुर लोकसभा के प्रभारी ठाकुर हीरापाल सिंह ने जोगीपंगा में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विस उपचुनावों में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अहम भूमिका निभा रहा है। तीन दिन में देहरा, जसवां परागपुर, चिंतपूर्णी, गगरेट, ऊना, बंगाणा, बड़सर के ब्लॉक अध्यक्षों से और वहां के कार्यकर्ताओं से आधा दर्जन बैठकों का आयोजन करके हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में प्रचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठकों के दौरान हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के माध्यम से लोगों के साथ संवाद स्थापित किया। बैठकों के माध्यम से अनुराग ठाकुर के 20 वर्ष के कार्यकाल को विफलता भरा करार दिया है। कहा कि अनुराग ठाकुर कोई नई योजना हिमाचल या हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नहीं ला सके। केंद्रीय खेल मंत्री रहते हुए युवाओं के लिए कुछ खास नहीं कर पाए, इसलिए उन्होंने भाजपा को दोषी बताते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। इस बैठक में गगरेट के ब्लॉक अध्यक्ष अजय, ओम प्रकाश शर्मा के साथ कुटलैहड विस चुनाव क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed