{"_id":"681771a2a6b03aed3f075e47","slug":"bjp-leader-amit-barari-joins-aam-aadmi-party-una-news-c-93-1-ssml1047-153046-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भाजपा नेता अमित बरारी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भाजपा नेता अमित बरारी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया अमित बरारी का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल की सियासत में रविवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जब भारतीय जनता युवा मोर्चा नंगल के पूर्व अध्यक्ष और जिला युवा भाजपा मोर्चा के पूर्व उपप्रधान अमित द्विवेदी बरारी ने भाजपा को अलविदा कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया।
शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने उन्हें विधिवत तौर पर पार्टी में शामिल किया और सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए कहा कि नौजवानों का आम आदमी पार्टी पर बढ़ता भरोसा एक सकारात्मक संकेत है। अमित बरारी और उनका परिवार लंबे समय से इस क्षेत्र की राजनीति में प्रभावशाली रहा है। उनके दादा राम प्रकाश द्विवेदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे, जबकि माता सुषमा बरारी भाजपा की ओर से नंगल नगर कौंसिल की पार्षद रह चुकी हैं। बरारी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के पीछे स्थानीय नौजवानों की सक्रिय भूमिका मानी जा रही है। इस मौके पर नंगल ट्रक यूनियन के प्रधान रोहित कालिया ने कहा कि विधायक हरजोत बैंस की विकासशील सोच और काम ने बरारी को प्रभावित किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में और भी युवा नेता आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे और वे खुद इस दिशा में सहयोग करेंगे। अमित बरारी ने मीडिया से बातचीत में कहा आज से ही मेरी टीम आम आदमी पार्टी के विकास और पारदर्शिता आधारित एजेंडे को हर घर तक पहुंचाने में जुट जाएगी।