फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP District Una gave importance to new faces, sidelined old officials

Una News: भाजपा जिला ऊना ने नए चेहरों को दी तवज्जो, पुराने पदाधिकारी दरकिनार

Wed, 06 Aug 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP District Una gave importance to new faces, sidelined old officials
ऊना भाजपा कार्यलय में नवगठित कार्यकारणी के साथ भाजपा नेता व सदर विधायक सतपाल सत्ती।संवाद
2027 विस चुनावों के दृष्टिगत किया गया नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

पहू लाल भारद्वाज और लखविंद्र सिंह लक्खी को बनाया महामंत्री
पार्टी ने नई कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष और सचिव बनाए
महिला पदाधिकारियों को भी जिला कार्यकारिणी में पार्टी ने दी तवज्जो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा जिला ऊना ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार पार्टी ने छह उपाध्यक्ष और छह सचिव नियुक्त किए हैं। 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने पुराने चेहरों को दरकिनार कर युवाओं और नए चेहरों को तवज्जो दी है। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 13-13 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल कर संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है। हालांकि, पुराने नेताओं को जगह न मिलने से कुछ पदाधिकारी असंतुष्ट हैं। इस बार महिला प्रतिनिधित्व को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, प्रियंका कुमारी, राजीव कुमार, बलराम बबलू, राजीव शर्मा, कमल चौधरी को बनाया गया है। महामंत्री पहू लाल भारद्वाज, लखविन्द्र सिंह ''लक्खी'', कोषाध्यक्ष अशोक धीमान, सचिव वंदना शर्मा, बलवीर धीमान, सरोज रानी, हरपाल सिंह, नीलम कुमारी, कमलेश कुमारी, कार्यालय सचिव कमल नयन को बनाया गया है। कार्यालय सह सचिव अजय पराशर, मीडिया प्रभारी ओंकार नाथ कसाना, प्रवक्ता विनय शर्मा, आईटी संयोजक चंदन कुमार कालिया, आईटी सह संयोजक सूर्यकांत जम्वाल, सोशल मीडिया संयोजक अर्चित शर्मा, सोशल मीडिया सह संयोजक कंचन रायजादा, कानूनी सलाहकार राजेश चौधरी को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में मुनीष कुमार, पुष्प चौधरी, सतीश शर्मा, अधिवक्ता संदीप कुमार, सुमन कुमारी, संजना चौधरी, रोशन खंडवाल, गुलविन्द्र सिंह ‘गोल्डी’, कमल राज, गुरमेल चौधरी, मोहिन्द्र मनकोटिया, जसवंत सिंह, अर्जुन सिंह, राज ठाकुर, अनुपमा, नीना देवी, सतीश कालिया, हुकुम सिंह, सुमनेश शर्मा, कुलदीप सिंह, सीमा देवी, शेर सिंह, अशोक कुमार, मीना शर्मा, नरेश राणा, मदन लाल, जगदीश राणा, राज सिंह ठाकुर, सतपाल, त्रिशला देवी, अंजू कुमारी, अश्वनी शर्मा, अजय पराशर, प्रदीप शर्मा, सुशील कुमार, सविता, सोमा रानी, आरती शर्मा, मंजीत कुमार, इंद्रजीत, जसवीर सिंह और पूनम ठाकुर को शामिल किया गया है। घोषणा के दौरान जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, विधायक सतपाल सत्ती सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

10 अगस्त को पार्टी कार्यालय ऊना में होगी बैठक
10 अगस्त को पार्टी कार्यालय ऊना में प्रदेश महामंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें तिरंगा यात्रा और 24 अगस्त को पार्टी के प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed