{"_id":"6092e3058ebc3eb9222cc141","slug":"bjp-breaks-the-rules-crowds-gathered-in-headquarters-una-news-sml369397994","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने तोड़े नियम, मुख्यालय में जुटाई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने तोड़े नियम, मुख्यालय में जुटाई भीड़
विज्ञापन
ऊना। सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध के बावजूद भाजपा ने जिला मुख्यालय में बुधवार को भीड़ जुटाकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन को रोकने के लिए कोई भी प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा। जिले में अनुमति मिलने पर शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद सत्ताधारी दल ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रदर्शन किया। नगर परिषद पार्क में हुए इस प्रदर्शन में सामाजिक दूरी का पालन तो हुआ लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंध को अनदेखा कर दिया। जबकि प्रशासन भी इस मामले में मौन ही रहा। उधर, प्रशासन की तरफ से भी इस प्रदर्शन को लेकर कोई कार्रवाई न करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
डीसी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी काफी देर तक प्रदर्शन में डटे रहे। इस संबंध में एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। वहीं, डीसी राघव शर्मा ने इस प्रदर्शन को लेकर अनभिज्ञता जताई और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि एसडीएम सदर को इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे।
बॉक्स
दूसरों को ज्ञान देने वाले खुद तोड़ रहे नियम : रायजादा
ऊना सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने बताया कि सरकार भाजपा की है। कानून बनाने वाले भी यही हैं और तोड़ने वाले भी यही हैं। यह लोग लोगों को शिक्षा बांटते फिरते हैं। होना यह चाहिए कि पहले खुद उदाहरण पेश करें फिर ज्ञान दें। लोगों को प्रेरित करने के बजाए भाजपाई नियमों को तोड़ने में जुटे हुए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि कोविड-19 को लेकर यह कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
सामाजिक दूरी में रहकर किया प्रदर्शन : मनोहर
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल ने बताया कि 20 लोगों के साथ सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए शांतिपूर्ण तरीके प्रदर्शन किया है। पार्टी हाईकमान के आदेश हैं। ऐसे में प्रदर्शन करना जरूरी था। धरना प्रदर्शन करने के लिए किसी ने कोई अनुमति नहीं दी है। उन्होंने बंगाल में हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया है।