फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bjp begin election office near rotry chowk in una

ऊना में भाजपा ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
bjp begin election office near rotry chowk in una
ऊना के रोटरी चौक के पास खुले भाजपा चुनावी कार्यालय के शुभारंभ मौके पर पूजा करते सतपाल सिंह सत्ती। - फोटो : Una
ऊना। भाजपा ने ऊना में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर विधानसभा के लिए कमर कस ली है। ऊना के रोटरी चौक के समीप कार्यालय का शुभारंभ छठे वित्तायोग के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विधिवत पूजा अर्चना कर की। इसी के साथ अब ऊना में पार्टी की चुनावी संबंधी गतिविधियां जोर पकड़ेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सतपाल सत्ती ने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास में लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश में इस बार सियासी रिवाज बदल कर भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। कहा कि ऊना मुख्यालय पर सदर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता अब जनता के बीच रहें। जनता को सरकार की नीतियां बताएं, क्योंकि आने वाले चुनाव को अब समय कम रह गया है। कहा कि जयराम सरकार के विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस हताश व निराश हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेती है, क्योंकि कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त हैं और नेताओं की फौज अपने लिए कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलीया, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed