{"_id":"661590f61bb4c237ab0c13d4","slug":"bike-riding-couple-hit-by-car-husband-dies-una-news-c-93-1-una1001-121638-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पति की मौत
Wed, 10 Apr 2024 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
पत्नी पीजीआई रेफर, एक महीना पहले हुई थी शादी
नंगल। श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर बीती रात एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए श्री आंनदपुर साहिब ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। दोनों की शादी हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ था। मृतक किसी निजी अस्पताल में काम करता था।
जानकारी के अनुसार गांव बैहलू का सुरिंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ नंगल से अपने गांव बैहलू मोटरसाइकिल पर जा रहा था। वहीं, नंगल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण उनका मोटरसाइकिल रेहड़ी से जा टकराया। हादसे के बाद सुरिंद्र सिंह को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को पीजीआई रेफर किया गया। हादसे के उपरांत कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई मदन लाल ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।