फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike collides with truck, 40-year-old man killed, one injured

Una News: बाइक की ट्रक से टक्कर, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक घायल

Sun, 14 Dec 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck, 40-year-old man killed, one injured
बणे दी हट्टी में सड़क दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस में डालते लोग व क्षतिग्रस्त हुई बाइक। स्र
आरोपी बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



अंब (ऊना)। बणे दी हट्टी में बाइक की ट्रक से टक्कर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। बाइक के पीछे सवार व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार ओवरटेक करते वक्त वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। मृतक की पहचान दिलशाद मुहम्मद पुत्र कमालदीन निवासी अंबोटा के तौर पर हुई। पुलिस ने बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे मुबारिकपुर गगरेट मार्ग पर फूलां वाला मंदिर के करीब हादसा हुआ। बाइक सवार अपने से आगे चल रही कार को ओवरटेक कर रहे थे। ओवरटेक के तुरंत बाद बाइक चालक ने आगे मोड़ पर विपरीत दिशा में जाकर सामने से सही दिशा में आ रहे ट्रक के ड्राइवर साइड के पिछले टायर से टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया। डॉक्टर ने दिलशाद मुहम्मद को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक चालक गगन पुत्र नरेश कुमार निवासी गगरेट को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed