फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike collides with stray animal in Kutheda Khairla; two injured.

Una News: कुठेड़ा खैरला में लावारिस पशु से टकराई बाइक, दो घायल

Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with stray animal in Kutheda Khairla; two injured.
बड़ूही (ऊना)। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस पशुओं की समस्या और पर्याप्त रोशनी की कमी अब वाहन चालकों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। शुक्रवार रात अंब बाजार से कुछ दूरी पर कुठेड़ा खैरला में सड़क पर अचानक आए लावारिस पशु से एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 7:40 बजे अंब निवासी 46 वर्षीय विकास कुमार और 75 वर्षीय ओम प्रकाश बाइक पर घर जा रहे थे। कुठेड़ा खैरला के पास अचानक एक लावारिस पशु सड़क पर आ गया। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार उसे समय रहते नहीं देख पाए और बाइक पशु से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी आशीष कुमार और मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। उपचार के बाद शनिवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे में ओम प्रकाश के बाजू, कूल्हे और सिर पर चोटें आई हैं जबकि विकास कुमार को अंदरूनी चोटें लगी हैं। स्थानीय निवासी आशीष कुमार, सुनील शर्मा, विवेक शर्मा और मनोज कुमार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कुठेड़ा खैरला समेत अंब-ऊना मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। साथ ही सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं को हटाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि मामला ध्यान में है। लावारिस पशुओं के लिए रिफ्लेक्टर बेल्ट मंगवाए गए हैं। जल्द ही पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट डाले जाएंगे ताकि वाहन चालकों को दूर से पशुओं का पता चल सके। स्ट्रीट लाइटों के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed