फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike and scooty collide head on, water guard injured

Una News: बाइक और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, जलरक्षक घायल

Tue, 27 May 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Bike and scooty collide head on, water guard injured
टकोली चौक पर हुआ हादसा, स्कूटी सवार पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल(ऊना)। जल शक्ति विभाग चौकीमन्यार के अंतर्गत टकोली चौक पर स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार जलरक्षक दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने दिनेश को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां वह उपचाराधीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहारी के जल रक्षक दिनेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह 26 मई को सुबह स्कूटी पर गांव दगड़ाह से पानी की सप्लाई छोड़ने के बाद वापस टकोली के लिए आ रहा था। इस दौरान वेहलां से सोहारी की तरफ आ रहे बाइक सवार को टकोली चौक पर स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दिनेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह और अमित ठाकुर पुत्र मनोज कुमार को चोटें आई हैं। दिनेश कुमार के पेट में गंभीर चोट आई है। पुलिस चौकी जोल ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने इस मामले में स्कूटी सवार दिनेश कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए प्रशासन से टकोली चौक पर यातायात नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed