फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Big relief for employees and middle class from Union Budget: Sushil

केंद्रीय बजट से कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत : सुशील

Sat, 01 Feb 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Big relief for employees and middle class from Union Budget: Sushil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। भंजाल वार्ड से जिला पार्षद एवं भाजपा नेता सुशील कालिया ने केंद्रीय बजट 2025 को सराहते हुए इसे कर्मचारी और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत देने वाला बताया। उन्होंने विशेष रूप से नई टैक्स व्यवस्था की तारीफ की। इसके तहत 12.75 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा। यह मध्यम वर्ग के लाखों परिवारों को सीधे लाभ देने वाला कदम है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। यह बजट न केवल कर्मचारियों बल्कि वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए भी राहत लेकर आया है। उन्होंने इस बजट को हर वर्ग के उत्थान के लिए सटीक और दूरदर्शी बताया, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 10,000 नई मेडिकल सीटों और 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने की घोषणा ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के नए अवसर खोले हैं। सुशील कालिया ने केंद्रीय सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों के लिए विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed