{"_id":"6752dd513499ec7c730ab0c5","slug":"big-conspiracy-behind-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-awasthi-una-news-c-93-1-una1002-140267-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के पीछे बड़ी साजिश : अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के पीछे बड़ी साजिश : अवस्थी
विज्ञापन
कहा- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं को करना चाहिए विरोध
हिमाचल प्रदेश में भी जिला स्तर पर धरना प्रदर्शनों की बन रही योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना )। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के महामंत्री पंडित एसआर अवस्थी ने प्रेस बयान में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के पीछे बड़ी साजिश लग रही है। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से विद्यार्थियों के आंदोलन को हिंदुओं पर अत्याचार में परिवर्तित कर दिया गया, किसी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। इस बड़े अत्याचार के पीछे बहुत बड़ी साजिश रची गई है। वहां के तमाम हालात को देखकर ऐसा सभी हिंदू महसूस कर रहे हैं। पता चला है कि हिंदुओं के प्रति सद्भावना और बांग्लादेश सरकार के प्रति विरोध व्यक्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शनों की भी योजना बन रही है। इन धरना प्रदर्शनों में सभी राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के आम लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि बांग्लादेश सरकार पर वहां के हिंदुओं की जान माल की सुरक्षा के प्रति पुख्ता कदम उठाने और हिंदू एकता का संदेश वहां तक पहुंचाया जा सके। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर अन्य धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों की बाकायदा इस बाबत बैठकें भी शुरू हो चुकी हैं। जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन कब होंगे, अभी तक इसकी तिथि निश्चित नहीं की गई है। 16 दिसंबर को जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन हो सकते हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सलाहकार तथा स्वतंत्र किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सीताराम ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति त्याग कर एक मंच पर आकर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बढ़ना चाहिए था। शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ, हिंदू एकता मंच ऊना के अध्यक्ष चंदन शर्मा, ब्राह्मण सभा महिला विंग की सदस्य मीना शर्मा, भवानी महिला मंडल रायपुर सहोडा की अध्यक्ष शोभा रानी, व्यापार मंडल मैहतपुर बसदेहड़ा के अध्यक्ष सुभाष ऐरी नोनू सहित कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब भी जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन की कॉल आएगी, वह तुरंत हिंदुओं को जागृत करने तथा बांग्लादेश सरकार को नींद से जगाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।