{"_id":"657d9ec2e4728e86a7099ec4","slug":"big-congress-leaders-seen-on-one-stage-after-a-decade-una-news-c-92-1-ssml1001-10209-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक दशक बाद एक मंच पर नजर आए कांग्रेस के बड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक दशक बाद एक मंच पर नजर आए कांग्रेस के बड़े नेता
विज्ञापन
मंत्री बनने के बाद बिलासपुर पहुंचे राजेश धर्माणी का स्वागत करते विधायक बंबर ठाकुर । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने कार्यकर्ताओं को मिला मान, सभी नेता धर्माणी के सम्मान समारोह में पहुंचे
धर्माणी बोले-रामलाल, बंबर के अनुभव, युवा विवेक के जोश को साथ लेकर करेंगे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं से तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीत कर मंत्री बने राजेश धर्माणी के बिलासपुर आगमन पर जिला कांग्रेस ने सम्मान समारोह आयोजित किया। बड़ी बात यह रही कि जो कांग्रेस 2012 के बाद बिखरी नजर आती थी वो शनिवार को एक मंच पर एक साथ नजर आई। स्वागत समारोह में जिले के सभी बड़े नेता एक मंच पर इकट्ठे हुए।
2012 के बाद जिले के बड़े नेता कभी एक-दूसरे के साथ एक मंच पर नहीं दिखे। हालात यह हो गए कि भाजपा से लड़ाई लड़ने की बजाय बड़े नेता एक-दूसरे पर ही छींटाकशी करते रहे। एक साल पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान गुटबाजी खुलकर देखने को मिली। इसके बावजूद धर्माणी एकमात्र ऐसे नेता रहे जिन्होंने किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं कांग्रेस विधानसभा चुनाव में तीन सीटें हार गई। घुमारवीं से धर्माणी चुनाव जीते और अब कैबिनेट मंत्री बने। उनके मंत्री बनने के बाद जैसे ही वो शनिवार को पहली बार बिलासपुर पहुंचे तो पुराने कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया ही, लेकिन कांग्रेस की पूर्व सरकार में मंत्री रहे रामलाल ठाकुर नम्होल में उनका स्वागत करने पहुंचे। वे नम्होल से बिलासपुर तक धर्माणी के साथ रहे।
इसके अलावा सदर से पूर्व में विधायक बंबर ठाकुर समर्थकों के साथ धर्माणी का स्वागत करने पहुंचे। बताते चलें कि तीनों नेता बिलासपुर की राजनीति में अलग पहचान रखते हैं। करीब 13 साल से जो जिले के बड़े नेताओं में तनाव चल रहा था वो थमने का नाम नहीं ले रहा था। यही कारण है कि कहीं न कहीं पार्टी को भी इसका नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
धर्माणी ने भी सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए वो वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के अनुभव को साथ लेकर चलेंगे। वहीं झंडूता विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे युवा नेता विवेक के जोश का भी जिले के विकास कार्यों के लिए उपयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि ्रलोकसभा चुनाव में सभी नेता एक साथ भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे भी और जीत भी हासिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान अंजना धीमान, विवेक कुमार, बंबर ठाकुर, युकां के जिला प्रधान आशीष ठाकुर, जिला महासचिव अजय चंदेल, मीरा भोगल, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, कमलेंद्र कश्यप, जितेंद्र चंदेल, संदीप सांख्यान, राजीव शर्मा, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम सहित जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी धर्माणी के साथ रहे।