फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bicycle race organized to keep youth away from addiction

Una News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए करवाई साइकिल रेस

Sun, 08 Jun 2025 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bicycle race organized to keep youth away from addiction
एसएसपी रूपनगर, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

फिट इंडिया की ओर से ई-प्रमाण पत्र भी किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। समाजसेवी संस्था नंगल बाइसिकल के पदाधिकारी कर्ण चौधरी के नेतृत्व में पांच किलोमीटर की साइकिल रेस में हर आयु वर्ग के 300 लोगों ने भाग लिया। सुबह सात बजे शुरू हुई इस दौड़ को जिला रूपनगर के पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह, एसपी इन्वेस्टिगेशन गुरदीप सिंह, एसपी हेडक्वार्टर अरविंद मीना और कर्ण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नंगल के बीबीएमबी के ऑफिसर क्लब ऑडिटोरियम के बाहर से शुरू हुई यह साइकिल रेस पांच किलो मीटर का सफर तय करते हुए सतलुज सदन में संपन्न हुई। यहां दौड़ में शामिल लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से की गई।

प्रतिभागियों ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए इस तरह के इवेंट करवाते रहने का आग्रह किया। समाजसेवी संस्था नंगल बाइसिकल की ओर से यह राइड पुलिस, बीबीएमबी और फिट इंडिया के सहयोग से युवाओं के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई। इसका मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना रहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोगों को फिट इंडिया की ओर से ई प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। जिला रूपनगर पुलिस के प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि नंगल नंगल बाइसिकल इवेंट में जिला रूपनगर पुलिस भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने युवा वर्ग से नशे से दूर रह कर इस तरह के इवेंट और खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed