फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhoomipujan of drinking water tubewell in Bathri

बाथड़ी में पेयजल ट्यूबवेल का किया भूमिपूजन

Tue, 05 Jul 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bhoomipujan of drinking water tubewell in Bathri
बाथड़ी में पेयजल ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते प्रो. राम कुमार। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मंगलवार को हरोली विस क्षेत्र के बाथड़ी में पेयजल ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 200 परिवारों को पीने का पानी की सुविधा बेहतर बनेगी।
इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य के लाखों घरों को साफ पेयजल की सुविधा मिली है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख घरों को पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। इससे 90 प्रतिशत से अधिक घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी के हित में अनेकों फैसले लिए हैं।
विज्ञापन

हरोली विधानसभा में कई बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। इनके स्थापित होने से रोजगार के द्वार खुलेंगे। इस मौके पर जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता देसराज, कनिष्ठ अभियंता बलबाग रेहाल, जिला परिषद सदस्य कमल सैनी, प्रधान अनुपमा रानी, अनूप सिंह, प्रताप सिंह, सतीश गर्ग और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed