फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhandara organized on the first anniversary of Ramlala Pran Pratistha

Una News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर लगाया भंडारा

Wed, 22 Jan 2025 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Bhandara organized on the first anniversary of Ramlala Pran Pratistha
जोल (ऊना)। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर तलमेहड़ा बाजार में स्थित शिव मंदिर बडोआ व गांव चंबोआ में सत्यनारायण कथा और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रघुवीर सिंह संगम की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामचरित्र मानस और सत्यनारायण कथा के पूजन से हुई। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों में रघुवीर सिंह ने कहा कि भगवान राम हमारे लिए राष्ट्र गौरव के प्रतीक हैं। पिछले वर्ष अयोध्या में उनकी प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गर्व का क्षण था। यह आयोजन उस गौरवशाली पल को याद करने और सनातन धर्म की विजय का उत्सव मनाने के लिए है। इस मौके पर पंडित पवन शर्मा ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा लगभग 500 वर्षों के संघर्ष और प्रतिष्ठा के बाद संभव हुई है। यह पल सनातन धर्म और भारत की सांस्कृतिक विरासत की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कर्नल रघुवीर सिंह डढवाल, बीडीसी राजेंद्र ठाकुर, पंचायत खरयालता के सदस्य अंजली शर्मा, ललित साहनी, तिलकराज शर्मा, ओंकार दास शास्त्री, चंदन शर्मा, रणवीर सिंह, प्रवीण शर्मा, रामस्वरूप, विजय रागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed