फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Become self-reliant by starting your own business: Sudhir

स्वयं का व्यवसाय आरंभ कर बनें आत्मनिर्भर : सुधीर

Thu, 08 Jan 2026 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Become self-reliant by starting your own business: Sudhir
प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड़ (ऊना)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना एवं संबंधित कार्यालय की ओर से ग्राम पंचायत दुलैहड़ में आयोजित बेसिक्स ऑफ जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे शीघ्र ही अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करें, आत्मनिर्भर बनें तथा आवश्यकता पड़ने पर बैंक की ऋण सुविधाओं का भी लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विशेष रूप से उपस्थित भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार राजकुमार डोगरा ने प्रतिभागियों को बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज, ग्राम पंचायत दुलैहड़ के प्रधान नंद लाल, उपप्रधान पवन कुमार, वार्ड पंच पूनम देवी, पूर्व वार्ड पंच एवं समाजसेवी सुनीता रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed