{"_id":"5f3187bf8ebc3ea9c32693b7","slug":"beating-una-news-sml34130897","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के किराये को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के किराये को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
ऊना बस स्टैड़ के नजदीक हुई मारपीट मामले में जांच करती पुलिस
- फोटो : Una
ऊना। आईएसबीटी ऊना के पास दुकान के किराये को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रक्कड़ कॉलोनी के वार्ड एक की रजनी बाला पुत्री अशोक कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि प्रदीप कुमार उर्फ दीपू काफी समय से उनकी ऊना स्थित दुकान का किराया नहीं दे रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सोमवार को किराये के बारे पूछने गई, तो प्रदीप ने उसे गालियां दीं। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब वह चिल्लाई तो उसके भाई और बाजार के लोग उसे छुड़ाने पहुंचे, तो आरोपी ने उसके भाई से भी मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में आरोपी दुकानदार पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष में प्रदीप कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह आईएसबीटी ऊना के पास कंफेक्शरी की दुकान करता है।
सोमवार सुबह वह दुकान पर आया तो 14-15 लोग उसकी दुकान में तोड़-फोड़ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुकान का मालिक दिनेश कुमार भी उनके साथ था। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर, सामान दुकान से बाहर फेंक दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका पर्स जिसमें कैश और कागजात थे और मोबाइल भी छीन लिया। उसकी गाड़ियों से तोड़फोड़ की। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।