{"_id":"679a2fb6eea88e465908ff0b","slug":"bbmb-management-vacated-10-houses-from-illegal-occupants-una-news-c-93-1-ssml1048-144592-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीबीएमबी प्रबंधन ने अवैध कब्जाधारकों से 10 मकान खाली करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीबीएमबी प्रबंधन ने अवैध कब्जाधारकों से 10 मकान खाली करवाए
विज्ञापन
बीते लंबे समय से बिना इजाजत रह रहे थे अज्ञात लोग
शिकायत के बाद पुलिस के आग्रह पर बीबीएमबी प्रबंधन आया हरकत में
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी की सरकारी कालोनियों में अवैध तौर पर रह रहे कब्जाधारकों से 10 मकान खाली करवाए गए हैं। पुलिस को मिल रही शिकायतों के आधार पर बीबीएमबी प्रबंधन बुधवार को हरकत में आया। डबल एफ ब्लॉक में अवैध तौर पर खोले मकानों को खाली करवा पक्के तौर पर वेल्डिंग कर बंद कर दिया। इस दौरान विभाग के एसडीओ अर्शदीप सिंह, कनिष्ठ अभियंता गौरव साहनी, हरजिंद्र सिंह, पटवारी संजीव शर्मा, हरनेक दैहल समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। बीबीएमबी इंफोर्समेंट विभाग के एसडीओ अर्शदीप सिंह व पटवारी संजीव शर्मा ने कहा कि विभाग को बीते लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि अज्ञात लोगों की ओर से बीबीएमबी के दर्जनों मकान अवैध तौर पर खोले हुए हैं। इन कई मकानों में संदिग्ध लोग रह कर असामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही डबल एफ ब्लॉक में मकान नंबर 263, 264, 266, 268, 271, 279, 282, 284 व 287 को खाली करवा वेल्डिंग कर पक्के तौर पर बंद किया गया है और आज के बाद फिर किसी ने इन मकानों पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि लगातार इन अवैध तौर पर खोले गए मकानों में नशे का कारोबार होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर ही यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।