फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BBMB management released 4500 cusecs of water from Nangal Dam into Satluj.

Una News: बीबीएमबी प्रबंधन ने नंगल डैम से सतलुज में छोड़ा 4500 क्यूसिक पानी

Fri, 14 Jun 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
BBMB management released 4500 cusecs of water from Nangal Dam into Satluj.
नंगल डैम से छोड़ा जा रहा पानी । संवाद
सहयोगी राज्यों की मांग पर बीबीएमबी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। बीबीएमबी प्रबंधन ने अपनी सहयोगी राज्यों की मांग को पूरा करने के लिए वीरवार को नंगल डैम से सतलुज दरिया में सुबह पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक 4500 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ने का यह क्रम तब तक जारी रहेगा, जब तक भरपूर बारिश नहीं हो जाती। इसके अलावा अगर सहयोगी राज्यों की मांग बढ़ी तो इससे कुछ और अधिक पानी भी छोड़ा जा सकता है।

इस बात की पुष्टि करते हुए बीबीएमबी के निदेशक वाटर रेगुलेशन राजीव कुमार गोयल ने कहा कि इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छोड़े जाने वाला पानी फल्ड का पानी नहीं है। लेकिन साथ ही उन्होंने सतलुज दरिया के किनारे बसे लोगों खासकर बच्चों को सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नंगल हाईडल और श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर में फिलहाल 23 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेशक इस बार भाखड़ा डैम में बीते वर्ष के मुकाबले लगभग 17 फीट पानी अधिक है, लेकिन यह खतरे के निशान से अभी भी 100 फीट कम है। वीरवार 21 हजार क्यूसिक पानी की आमद के साथ 1584 फीट तक ही पहुंचा है, जबकि डैम से ट्रबाइनों के माध्सम से 26 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed