फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BBMB employees raised slogans at Barmala entry check post

Una News: बरमला एंट्री नाके पर बीबीएमबी कर्मचारियों ने की जम कर नारेबाजी

Tue, 02 Sep 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
BBMB employees raised slogans at Barmala entry check post
कर्मचारियों से एंट्री टैक्स वसूलने पर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब-हिमाचल सीमा पर नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित गांव बरमला के एंट्री नाके के खिलाफ मंगलवार को मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एंट्री नाके के कर्मचारी बीबीएमबी के कर्मचारियों से भी एंट्री टैक्स वसूलते हैं, जबकि इस मार्ग का रखरखाव पूरी तरह बीबीएमबी प्रबंधन करता है। कर्मचारी नेताओं सतनाम सिंह, हरपाल सिंह राणा, नवीन कुमार और अवतार सिंह तारी ने बताया कि बीते दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। सड़क बहाल करने के लिए जब बीबीएमबी की मशीनें मौके पर पहुंचीं तो एंट्री नाके पर उन्हें टैक्स के नाम पर रोक दिया गया। बाद में यूनियन नेताओं के हस्तक्षेप के बाद ही मशीनों को जाने दिया गया। नेताओं ने हिमाचल सरकार से मांग की कि इस एंट्री टैक्स नाके को भाखड़ा डैम के आगे शिफ्ट किया जाए। इस मामले में एंट्री नाके के प्रभारी गुरदीप सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि जब मशीनें एंट्री नाके से गुजर रही थीं, तब चालक ने इन्हें बीबीएमबी की न बताकर ठेकेदार की मशीनें बताया था। इस कारण कर्मचारियों ने टैक्स मांगा। बाद में जब यूनियन नेता सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे, तो बिना किसी विवाद के मशीनों को जाने दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो किसी को रोका गया और न ही किसी कर्मचारी अथवा यूनियन नेता से अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed