{"_id":"66f72222355fe87200008134","slug":"basdehra-winner-in-kabaddi-and-thanakalan-school-team-runner-up-una-news-c-93-1-una1002-134227-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कबड्डी में बसदेहड़ा विजेता और थानाकलां स्कूल की टीम उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कबड्डी में बसदेहड़ा विजेता और थानाकलां स्कूल की टीम उपविजेता
Sat, 28 Sep 2024 02:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रही जिला स्तरीय अंडर 19 लड़कियों की खेलकूद प्
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में ऊना जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल ने शिरकत की।
कबड्डी के फाइनल में कांटे की टक्कर हुई, जिसमें बसदेहड़ा विजेता और उपविजेता थानाकलां स्कूल की टीम रही। राजेन्द्र कौशल ने सभी विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आप भी विजेता हैं। खिलाड़ी जब ग्राउंड में उतरता है, तो उसमें एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। हार-जीत तो बनी रहती है, परन्तु हमें ऐसे खेलकूद प्रतियोगिता में बहुत कुछ सिखने को मिलता है। हम जब तक ग्राउंड में तब तक विरोधी टीम के सदस्य होते हैं। ग्राउंड के बाहर हम एक हैं। मुख्यातिथि ने फाइनल कबड्डी मुकाबले का खूब आनंद उठाया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर एडीपीईओ जगजीत सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रवक्ता सुनील धीमान, डीएसएसए के पदाधिकारियों में रविन्द्र कुमार, राजेश शर्मा, अमन ठाकुर, अशोक धीमान सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।
ये टीमें बनीं विजेता
कबड्डी में बसदेहडा विजेता और थानाकलां उपविजेता, वॉलीबाल में मबासिधियां विजेता, लठियाणी उपविजेता, खो-खो में नैहरियां विजेता, नंगडा उपविजेता, बैडमिंटन में ठठल विजेता, कुठारवीत उपविजेता, चैस में गर्ल संतोषगढ़ विजेता, तनोह उपविजेता, बास्केटबाल में डीएवी लठियाणी विजेता, मवासिधियां उपविजेता, योगा में बसदेहड़ा विजेता, चताड़ा उपविजेता, रैसलिंग में धुसाड़ा विजेता, संतोषगढ़ उपविजेता, बॉक्सिंग में दियाड़ा विजेता, बसदेहड़ा उपविजेता, मार्च पास में अंब विजेता रहा। इस मौके पर मुख्यातिथी राजेन्द्र कौशल ने सभी विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।