{"_id":"627ff69d2c82f73d534807d3","slug":"barota-and-nandgra-dam-construction-hangs-una-news-sml408857930","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटा और नंदग्रा बांध का निर्माण कार्य अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोटा और नंदग्रा बांध का निर्माण कार्य अधर में लटका
विज्ञापन
जोल क्षेत्र में बन रहे बरोटा बांध का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत बरोटा और नंदग्रा बांधों का निर्माण अधर में लटका है। करीब दस साल पहले शुरू हुए निर्माण में कई बाधाएं सामने आ रही हैं। एक साल पहले वन विभाग की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक इस विकास परियोजना का काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।
बांधों के निर्माण से क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायतों की भूमि सिंचित होनी है। पहले वन विभाग की स्वीकृति आड़े आई। लगभग एक वर्ष पहले स्वीकृति के साथ 2.5 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हुआ। इस बजट से पाइप लाइन का काम, पंप हाउस का निर्माण पूरा किया जाना था। इन प्रोजेक्ट के लिए लाई लाखों की पाइपें भी जंग खा चुकी है। इसके बावजूद इन्हें बिछाने का काम शुरू नहीं किया गया है।
ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, बंता सिंह, पवन सिंह, विकास कुमार, नरेश कुमार ने कहा कि उन्हें खेती के लिए बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने विभाग से मांग की कि जल्द बांधों का निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन
स्टोरेज टैंकों का निर्माण चला है। पाइप लाइन और पंप हाउस का काम ठेकेदार को दिया था। उसका निधन हो गया है। अब दोबारा टेंडर किया गया है। जल्द ही काम शुरू कर किया जाएगा।
होशियार सिंह, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग