फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Banned intoxicant pills recovered from medical store in Bathu

Una News: बाथू में मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद

Fri, 17 Oct 2025 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Banned intoxicant pills recovered from medical store in Bathu
पुलिस ने दर्ज किया एनडीपीएस एक्ट का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार 16 अक्तूबर की शाम को पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत बाथू के गुरपलाह स्थित केके मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान ट्रामाडोल नामक नशीली दवा की कुल 91 गोलियां बरामद की गईं, जिनमें 8 पत्ते (प्रत्येक में 10 गोलियां), 1 पत्ता (6 गोलियां) और 1 पत्ता (5 गोलियां) शामिल हैं।



स्टोर मालिक चंद्रशेखर पुत्र केवल कृष्ण, निवासी गोंदपुर बुल्लां बरामद दवाइयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित दवाइयां कहां से और किस उद्देश्य से लाई गई थीं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अमित यादव ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed