फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bank account freze bank account freze bank account freze

Una News: संदीप शाह गिरोह पर कसा शिकंजा, 29 बैंक खातों में जमा चार करोड़ जब्त

Thu, 30 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
bank account freze bank account freze bank account freze
जांच में खुलासा, खातों के जरिये नशा तस्करी की रकम को इधर-उधर करता था सरगना
विज्ञापन

पुलिस अभी तक मामले में 16 लोगों की कर चुकी है गिरफ्तार, कई और लोग पुलिस के रडार पर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पांच राज्यों में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले संदीप शाह गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सरगना की गिरफ्तारी के बाद अभी तक करीब 29 बैंक खातों में जमा 4 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह बैंक खाते संदीप और इसके सहयोगियों के नाम पर हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन्हीं बैंक खातों के जरिये संदीप शाह करोड़ों की चिट्टा तस्करी की रकम को इधर-उधर करता था। किसी को शक न हो इसके लिए आरोपी लगातार बैंक खातों को बदलता रहता था। इससे पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कई और बैंक खातों का पता लगाकर करोड़ों की राशि को जब्त किया जाएगा। पुलिस की अभी तक की जांच में दावा किया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब कुछ सालों में ही 25 से 30 करोड़ रुपये की चिट्टा तस्करी को अंजाम दे चुका है।
संदीप शाह हिमाचल, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में चिट्टे तस्करी के नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस की जांच के मुताबिक चिट्टा तस्करी के रैकेट में नाइजीरियन गिरोह भी जुड़े हुए हैं। संदीप शाह ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह दिल्ली में मार्क नाम के नाइजीरियन से चिट्टे की खरीद करता था। पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में कोई सूचना न मिले इसको देखते हुए वह व्हाट्सएप कॉल और अन्य वर्चुअल माध्यम से ही उससे बातचीत करता था। रकम मिलने के बाद नाइजीरियन गिरोह का गुर्गा चिट्टा लेकर पहुंचता था। अब पुलिस मामले में मार्क नाम के शख्स की तलाश कर रही है। अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना संदीप शाह को पुलिस 16 जनवरी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पकड़कर लाई थी उसके साथ उसके साथी नीरज कश्यप समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस छह महीने से काम कर रही थी।
विज्ञापन


कोट्स
अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। गहन जांच के बाद अभी तक 29 बैंक खातों में करीब 4 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले में जल्द कई और लोगों की गिरफ्तारी करेगी। मिशन भरोसा के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार गांधी, एसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed