{"_id":"6165d0b48ebc3e628e03a219","slug":"bangarh-sub-jail-changed-to-dccc-una-news-sml386919439","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीसीसी में बदली बनगढ़ उप कारागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीसीसी में बदली बनगढ़ उप कारागार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। कोरोना मामले सामने आने के बाद बनगढ़ सब जेल को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर (डीसीसीसी) में बदला गया है। यहां चिकित्सक नियमित दौरा कर रहे हैं। दवाइयां उपलब्ध करवा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड को लेकर जानकारी भी कैदियों को दे दी हैं।
किसी कैदी का ऑक्सीजन स्तर कम होता है तो उसे डीसीएचसी शिफ्ट किया जाएगा। बनगढ़ स्थित सब जेल में कैदियों के कोरोना संक्रमित आने के बाद सभी कैदियों के कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। संक्रमित कैदियों को अलग कर दिया है। अब तक हुई कोविड जांच में सब जेल का स्टाफ संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। कर्मचारियों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि कुछ कैदियों को पेशी के लिए बाहर ले जाने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
अब यहां डीसीसीसी स्थापित किया है। बीते मंगलवार को सब जेल में 43 कोरोना एक्टिव केस थे। वहीं, इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि डॉक्टर रोजाना सब जेल जाकर निगरानी रखेगा। बचे हुए कैदियों के भी कोविड टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि नियमों का पालन करें। यदि लापरवाही बरतेंगे तो कोरोना संक्रमण फैलेगा।