फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bangana Vyapar Mandal sent the complaint letter of the victim to CM and DGP

Una News: बंगाणा व्यापार मंडल ने पीड़ित का शिकायत पत्र सीएम और डीजीपी को भेजा

Wed, 14 May 2025 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Bangana Vyapar Mandal sent the complaint letter of the victim to CM and DGP
बोले, होटल पर बाउंसर लेकर हमला करना उचित नहीं
विज्ञापन

संचालक के खिलाफ कोई साक्ष्य तो पुलिस करे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर शराब ठेकेदार राकेश चड्ढा की ओर से 15 बाउंसरों को साथ लेकर किए गए हमले में स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों में आक्रोश है। बंगाणा व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सैंटी ने कहा कि पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायत पत्र को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश के डीजीपी को भेज दिया है। इस पत्र में उन्होंने एक होटल पर बाहरी बाउंसरों की ओर से किए गए जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज की है। बंगाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार सैंटी ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की शिकायत है या लेन-देन से संबंधित कोई मुद्दा है तो उसके लिए प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार कानून को हाथ में लेना, दर्जन भर बाउंसरों को लाकर किसी स्थानीय होटल व्यवसायी पर हमला करना, किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि शिकायतकर्ता के पास किसी दुकानदार या होटल संचालक के खिलाफ कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें पुलिस अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाणा पुलिस प्रशासन पर उन्हें पूर्ण विश्वास है और वे आश्वस्त हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक को बुरी तरह पीटा गया है। पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि स्थानीय व्यापारिक माहौल को भी प्रभावित करती हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सैंटी ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed