फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ban on useless promises in election manifesto: Dhumal

चुनाव घोषणा पत्र में फालतू के वायदों पर लगे प्रतिबंध : धूमल

Thu, 23 Nov 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ban on useless promises in election manifesto: Dhumal
प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट करते मुकेश अग्निहोत्री।
ऊना। चुनाव घोषणा पत्र के दौरान मतदाता को भ्रमित करने के लिए फालतू के वायदे किए जाते हैं। जो पूरे नहीं होते। उन पर पाबंदी लगनी चाहिए। चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सरकार इस पर नियम बनाए। चुनाव में जो पार्टी वायदे करे उनसे पूछा जाए कि उनके पास संसाधन क्या है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ऊना विश्राम गृह में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति ठीक नहीं है। रिवाज बन गया है कि दूसरी सरकार को दोष दो। वास्तव में स्थिति तब तक ठीक तभी होगी, जब मौजूदा सरकार संसाधन जुटाने के लिए प्रयास करेगी और फिजूलखर्ची पर प्रतिबंध लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची होती रहेगी और कर्ज लेते रहेंगे तो स्थिति वह होगी कि ब्याज लौटाने के लिए भी कर्ज लेना होगा। कर्मचारियों के एरियर देने को है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कार्यकाल में कर्मियों को चौथा और पांचवां वेतन आयोग कर्मियों को दिया। संसाधन वही थे, लेकिन हमारी सरकार में फिजूलखर्ची पर काबू किया। देनदारी भी चुकाई और विकास कार्य भी किए। कुछ साल पहले एक प्रदेश की सरकार ने दो रुपये प्रतिकिलो गोबर लेने का वायदा किया और उसमें भी घोटाले की खबरें आई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आप कर्मचारियों को भत्ते और वेतन दे नहीं सकते और पेंशन नहीं दे पा रहे और वायदा करते हैं कि हर महिला को 1500 रुपये देंगे। उसके बाद कहना कि वादा पांच साल के लिए किया है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर धूमल ने कहा कि चुनाव हमेशा कार्यकर्ता जीतता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी का होना देश की आवश्यकता है और लोग उसके लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed