फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bakery owner robbery case: Fourth accused again sent on police remand

बेकरी मालिक से लूट मामला : चौथे आरोपी काे फिर पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 09 Sep 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Bakery owner robbery case: Fourth accused again sent on police remand
अदालत
विज्ञापन

पुलिस रिमांड समाप्त होने पर अंब अदालत में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब के दोसड़का में बेकरी मालिक से लूट के चौथे आरोपी को अदालत ने फिर चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मंगलवार को आरोपी का पिछले चार दिन का रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने उसे अंब अदालत में पेश किया, जहां से उसे दोबारा रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया। आरोपी को रक्कड़ चौकी की पुलिस ने सिक्कर के परोह में हुई एक वारदात के सिलसिले में धर्मशाला से ज्यूडिशियल कस्टडी के तहत ट्रांजिट रिमांड पर लिया था।

अंब में बेकरी बंद कर घर लौट रहे व्यक्ति से गत 20 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे एनएच-3 पर दोसड़का के पास पंजाब नंबर की कार सवार आरोपियों ने हमला कर 18,000 रुपये और एक मोबाइल फोन छीन लिया था। उसी रात करीब 9-10 किलोमीटर दूर, ऊना बॉर्डर के पास कांगड़ा सीमा के पक्का परोह में एक कार सवार ने शराब के ठेके के सेल्समैन से लगभग 30,000 रुपए लूट लिए थे। एसडीपीओ अंब, डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed