फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baduhi-Panjoda link road could not be built even in five years, youth yearn for playground

Una News: पांच साल में भी नहीं बन पाया बडूही–पंजोड़ा संपर्क मार्ग, खेल मैदान को तरसे युवा

Sun, 29 Mar 2026 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Mar 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
Baduhi-Panjoda link road could not be built even in five years, youth yearn for playground
बडूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बडूही पंचायत ने पिछले पांच वर्षों में विकास कार्यों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन कुछ अहम परियोजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं। खासतौर पर बडूही–पंजोड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण न होना और खेल मैदान की सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। युवा वर्ग खेल गतिविधियों के लिए तरस रहा है।
विज्ञापन

पंचायत में कुल 1,232 मतदाता हैं, जिनमें 639 पुरुष और 593 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत 7 वार्डों में विभाजित है। वर्ष 2015 में पंचायत प्रधान की सीट सामान्य रही जबकि 2020 में इसे अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। पिछले चुनाव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम पद से सेवानिवृत्त जगदीश राम ने कड़े मुकाबले में 29 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें 321 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार को 291 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन






दो करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी अधूरे काम

पंचायत ने अपने कार्यकाल में 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विकास कार्यों पर खर्च की। कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे हुए लेकिन बडूही–पंजोड़ा संपर्क मार्ग वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण अधूरा रह गया। वहीं खेल मैदान को स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा पटवारखाना भवन की हालत भी जर्जर बनी हुई है जिसके चलते पटवारी को सामुदायिक भवन में कामकाज चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पूरे हुए प्रमुख कार्य

पक्की सड़क और नालियों का निर्माण

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन

डोली नाला की तटबंदी
मुख्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

खेल मैदान के लिए स्वीकृति

गोशाला में बड़े शेड का निर्माण

सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना


जो वादे पूरे नहीं हो पाए

वार्ड-6 में श्मशानघाट का निर्माण

पटवारखाना भवन का निर्माण

पंचायत भवन का सुधार

बड़ूही–पंजोड़ा संपर्क मार्ग और अन्य लिंक रोड

खेल मैदान का निर्माण कार्य

वार्ड-3 में प्लॉटों के लिए संपर्क मार्ग

---

पंचायत की पहचान

बडूही पंचायत साफ-सफाई, पारदर्शी कार्यशैली और सक्रिय महिला मंडलों के लिए जानी जाती है। ग्राम सभाओं में लोगों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है।

---

पंचायत ने कई समस्याओं का समाधान किया है लेकिन सड़कों की चौड़ाई और अतिक्रमण बड़ी समस्या है। बिना निशानदेही के रास्तों को पक्का किया किया जिससे परेशानी बनी हुई है।

-राकेश शर्मा, निवासी वार्ड-5, बड़ूही

---

गांवों में सुधार हुआ है लेकिन खेल मैदान और संपर्क मार्ग की कमी युवाओं के लिए बड़ी समस्या है। कई प्रतिनिधि आए और गए लेकिन खेल के मैदान की समस्या बनी रही, कुछ वर्ष पहले मैदान न होने के कारण पुलिस भर्ती के लिए प्रैक्टिस करते हुए एक युवक की सड़क पर दौड़ते समय हादसे में मौत भी हो चुकी है।

-नरेंद्र शर्मा, निवासी गांव बडूही

---

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

शेष कच्चे रास्तों को पक्का करना
खेल मैदान का शीघ्र निर्माण

पटवारखाना भवन का निर्माण

श्मशानघाट का निर्माण

बडूही–पंजोड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण


क्या कहते हैं अधिकारी व जनप्रतिनिधि
मनरेगा के तहत करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 130 विकास कार्य किए गए हैं। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने की योजना है।

पूजा देवी, पंचायत सचिव

---

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। विधायक निधि के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है जिसके कारण पंचायतों में विकास कार्य अधूरे लटके हैं और लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं।


-शाम मिन्हास, जिला भाजपा अध्यक्ष



पंचायतों में विकास कार्य जारी हैं और पर्याप्त फंड उपलब्ध है। कुछ कार्य तकनीकी कारणों से लंबित हैं जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है।

-डॉ. रविंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article