फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Badhera's team winner in men's tug of war competition

Una News: पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में बढेड़ा की टीम विजेता

Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Badhera's team winner in men's tug of war competition
राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में पुरूष वर्ग रस्साकस्सी में जोर अजमाईश करते। विभाग
मनजिंद्र सिंह के मेजर नाम के बुली नस्ल का कुत्ता प्रथम
विज्ञापन

खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा कांगड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यस्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कांगड़ मैदान दिनभर विविध खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। जन हर्षोल्लास और सहभागिता के आयोजन में लोगों में उत्साह दिखा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की। कार्यक्रमों की शृंखला में सामाजिक जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, महिला मंडलों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉग शो, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रस्साकशी, समूह नृत्य, नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद और महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में बढेड़ा की टीम विजेता रही, जबकि विद्युत विभाग की टीम उपविजेता बनी। समारोह में विजयी प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। समापन दिवस का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा। इसका आयोजन पशुपालन विभाग की ओर से किया गया। इसमें लगभग 50 से अधिक पशुप्रेमी विभिन्न नस्लों के अपने पालतू कुत्तों के साथ आए। कुत्तों के करतबों एवं स्वास्थ्य मानकों के आधार पर मार्क्स दिए गए। इसमें वेटरनरी पॉलीक्लीनिक, लालड़ी के सर्जन डॉ. मनोज शर्मा, पशु चिकित्सालय मज़ारा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित शर्मा और वेटरनरी पॉलीक्लीनिक ललड़ी की चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नेहा चौहान ने जज की भूमिका का निर्वहन किया। इस शो में कुत्तों की बड़ी नस्ल श्रेणी में मनजिंद्र सिंह के मेजर नाम के बुली नस्ल के कुत्ते को प्रथम आंका गया। जबकि, गगन जसवाल का गद्दी नस्ल का कुत्ता सारा और बलकार सिंह का बुली नस्ल का जोड़ा नाम का श्वान तीसरे स्थान पर रहा। मध्यम नस्ल श्रेणी में लक्ष्य के साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते स्काई को प्रथम आंका गया, जबकि अमनप्रीत के चार्ली को दूसरे स्थान और रजत के बुल डॉग बोलो को तीसरे स्थान पर आंका गया। छोटी नस्ल श्रेणी में वरुण के टॉय पॉम नस्ल के मैक्स को प्रथम, राजन गुलेरिया के दासहूंड नस्ल के जैरी को द्वितीय और गुरप्रीत के शिहत्जु नस्ल के कूकी को तृतीय स्थान पर आंका गया। साथ ही पप्प ऑफ द शो अंश के बुली नस्ल के भोला को चुना गया, जबकि चैंपियन ऑफ द शो पुलिस लाइन झलेड़ा के शशिपाल डॉबर मैन नस्ल का जिप्सी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed