फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Babu Jagjivan Ram's entire life is a source of inspiration for the society: Dr. Arya

बाबू जगजीवन राम का समूचा जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : डाॅ. आर्य

Sat, 05 Apr 2025 08:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Babu Jagjivan Ram's entire life is a source of inspiration for the society: Dr. Arya
विपरीत परिस्थितियों में बाबू जगजीवन राम ने बनाया विशेष स्थान
विज्ञापन


शनिवार को मैहतपुर आर्य एस्टेट में बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। समता आंदोलन हिमाचल पंजाब प्रांत के अध्यक्ष और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केआर आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री रहे बाबू जगजीवन राम का समूचा जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे भारतीय राजनीति के सौरमंडल का एक ऐसा चमकता सितारा थे, जिनके विचारों की रोशनी से आज भी समाज जगमगा रहा है। शनिवार को स्थानीय आर्य एस्टेट में बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें स्मरण किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डॉक्टर आर्य ने कहा कि जब देश में भुखमरी का संकट पैदा हुआ तो वे काफी चिंतित रहने लगे थे। वे हर वर्ग के लोगों को अपना परिवार मानते थे और उनके दुख दर्द को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनका मुख्य उद्देश्य रहता था। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से बाबू जगजीवन राम के विचारों तथा सादा जीवन से काफी प्रभावित हैं। बाबू जगजीवन राम ने जिस भी विभाग में बतौर कैबिनेट मंत्री कार्य किया उसमें सफलता हासिल की और समाज को समानता तथा समरसता का पाठ पढ़ाया। बाबू जगजीवन राम के जीवन से हमें अनेक प्रेरणाएं मिलती हैं। वे 50 वर्षों तक सांसद बने रहे, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। कार्यक्रम में नंगल के पूर्व एमसी विजय कौशल, कुलदीप कुमार, कामरेड जगत राम शर्मा ने भी बाबू जगजीवन राम के प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed