फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Pahariya temple's incumbent priest assaulted, case filed against three accused

Una News: बाबा पहाड़िया मंदिर के गद्दीनशीन पुजारी से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ केस

Mon, 30 Jun 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Baba Pahariya temple's incumbent priest assaulted, case filed against three accused
मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई : रोहित चौधरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। थाना खास पंजैण के अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा पहाड़िया मंदिर के गद्दीनशीन पुजारी अशोक कुमार को मंदिर जाते समय रविवार को तीन लोगों ने घेर कर बेरहमी से पीट डाला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच तेज कर दी है। मंदिर के गद्दीनशीन पुजारी अशोक कुमार पुत्र महंत राम निवासी गांव थाना खास पंजैण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंदिर जाते समय तीन लोगों ने उन्हें घेर कर बेरहमी से पीटा। शिकायत में पुजारी ने बताया कि गांव व डाकघर बसोली निवासी राजिंद्र पुत्र जुल्फी राम, गांव फतेहपुर डाॅ. जनकौर के निवासी सुरजीत पुत्र अमरनाथ और शमशेर पुत्र अमरनाथ ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। इस हमले में पुजारी को चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के समय मौके पर मौजूद विशाल पुत्र दर्शन लाल (गांव टांडा उपरला), सुभाष चंद पुत्र चरण दास (झिकला टांडा) तथा मनीष पुत्र छांगू राम ने बीच-बचाव कर पुजारी को हमलावरों से छुड़ाया। सूचना मिलते ही थाना बंगाणा से पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि पुजारी की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed