फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Nag Nath Club won the Star Football Trophy via penalty shootout.

Una News: बाबा नाग नाथ क्लब ने पेनल्टी शूटआउट से जीती स्टार फुटबाल ट्रॉफी

Sun, 11 Jan 2026 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Baba Nag Nath Club won the Star Football Trophy via penalty shootout.
अंबोटा में चल रही तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। ऊना जिले की स्टार फुटबाल ट्रॉफी-2026 का खिताब बाबा नाग नाथ क्लब ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला बाबा नाग नाथ क्लब और एएफसी अंबोटा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने कड़ा मुकाबला किया और 1-1 से बराबरी पर रही। पेनल्टी शूटआउट में बाबा नाग नाथ क्लब सफल रही और ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला, जबकि उपविजेता एएफसी क्लब को 41 हजार रुपये दिए गए। सेमीफाइनल में एएफसी क्लब ने सेवन स्ट्राइकर ए को और बाबा नाग नाथ क्लब ने सेवन स्ट्राइकर बी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बेस्ट गोलकीपर का खिताब बाबा नाग नाथ क्लब के गोलकीपर को, बेस्ट स्कोरर और बेस्ट प्लेयर का खिताब एएफसी क्लब को मिला। मुख्य अतिथि एडवांस बाल्व के सीईओ वेद गोयल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed