फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Khatu Shyam's court decorated in Santoshgarh

Una News: संतोषगढ़ में सजा बाबा खाटू श्याम का दरबार

Thu, 03 Jul 2025 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Baba Khatu Shyam's court decorated in Santoshgarh
सालासर बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी के सजे सोने के दरबार
विज्ञापन


संजय मित्तल, कनिका ग्रोवर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हजारों श्रद्धालुओं ने की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना) श्रीश्याम मित्र मंडल ऊना के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ श्रीशाम संकीर्तन में विश्वप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को अपने भजनों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। बाबा श्याम व सालासर बालाजी का संकीर्तन बुधवार की रात संतोषगढ़ के निजी पैलेस में आयोजित किया गया। इसमें भजन गायक संजय मित्तल ने ..इक आस तुम्हारी है, डाकिया जा रे, धीरज बांध के अरज लगा ले, तेरों जन्म सुधर जासी, बाबा जो साथ मेरे, मेरी किस्मत जगाने वाला- इक तू है, न मैं चाहूं हीरे मोती सहित कई प्रसिद्ध भजन गाए। संजय मित्तल ने भजनों की छटा बिखेर कर भक्ति का माहौल बना दिया। उन के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा, लखदाता की जय आदि उद्घोष गूंजते रहे। मध्यप्रदेश से प्रसिद्ध भजन गायिका कनिका ग्रोवर ने ..जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में, करते हो तुम कन्हैया, श्याम घणी का जयकारा सहित कई प्रस्तुतियां दीं। पंजाब से बाबा का गुणगान करने पहुंचे कलाकार आदित्य गोयल ने भी बाबा श्याम के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को रसपान कराया। संतोषगढ़ ऊना से नमिश बस्सी ने भी ..मेरी बात बन रही है, तेरी बात करते करते सहित कई भजन गाए। भोग आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। बाबा श्याम और सालासर बालाजी के कीर्तन में बिलासपुर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित कई जगहों से श्रद्धालुओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी मुकेश बस्सी, अंकुश बस्सी, हितेश बस्सी, अंकुश वशिष्ठ, परीक्षित चब्बा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed