{"_id":"679cbc07536586f29f0dbf5e","slug":"ayush-department-will-set-up-two-health-posts-during-madi-fair-una-news-c-93-1-ssml1047-144757-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैडी मेले के दौरान आयुष विभाग स्थापित करेगा दो स्वास्थ्य पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैडी मेले के दौरान आयुष विभाग स्थापित करेगा दो स्वास्थ्य पोस्ट
विज्ञापन
नैहरियां और मैडी में स्थापित की जाएंगी पोस्ट
आपातकाल में श्रद्धालुओं की निशुल्क की जाएगी स्वास्थ्य जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान स्वास्थ्य के लिहाज से भी प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए योजना तैयार कर ली है। इस कड़ी में आयुष विभाग मेले के दौरान दो स्थानों पर अस्थायी स्वास्थ्य पोस्ट स्थापित करेगा। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए नैहरियां व बाबा बड़भाग सिंह मेला स्थल के पास स्वास्थ्य पोस्ट स्थापित की जाएंगी।
इनमें आपातकाल में मरीज को मौके पर उपचार दिया जाएगा। मेले में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। दस दिन तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में आना-जाना लगा रहता है। विभाग की तरफ से स्थापित स्वास्थ्य पोस्ट में मरीज की जांच, दवाइयों की निशुल्क सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। मैड़ी क्षेत्र के आसपास कोई भी स्वास्थ्य संस्थान नहीं है। ऐसे में मेले के दौरान अगर कोई श्रद्धालु बीमार हो जाए तो उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंब ही ले जाना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए इस बार आयुष विभाग ने दो स्थानों पर अस्थायी स्वास्थ्य पोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन पोस्ट में 10 से 15 का स्टाफ तैनात रहेगा। मैड़ी मेला क्षेत्र में इस बार स्वास्थ्य सुविधाओं को पुख्ता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है।
कोट्स
मैड़ी मेले के दौरान दो स्थानों पर आयुष विभाग की तरफ से स्वास्थ्य पोस्ट स्थापित की जाएंगी। इसके लिए चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना ।