फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Axe was used on 16 Khair trees in Badoli, case registered

Una News: बदोली में खैर के 16 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, केस दर्ज

Tue, 20 May 2025 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
Axe was used on 16 Khair trees in Badoli, case registered
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत बदोली गांव में खैर के पेड़ों पर वन माफिया ने कुल्हाड़ी चलाई है। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद रहे कि पेड़ों को जड़ से उखाड़कर ले गए। इसमें आठ पेड़ हरे और आठ सूखे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार सुभाष चंद निवासी गांव बदोली तहसील व जिला ऊना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव में हरि मंदिर की लगभग 150 कनाल से अधिक जमीन है। इस जमीन के वह व उसके परिवार के 30 से ज्यादा हिस्सेदार सेवादार हैं। वर्तमान में गांव बदोली में केवल पांच से सात परिवार ही रहते हैं। बाकी अपने काम के सिलसिले में गांव से बाहर ही रहते हैं। सुभाष चंद ने पुलिस को बताया कि हरि मंदिर भूमि में काफी ज्यादा खैर के पेड़ हैं व वर्ष 2024 में हम सभी हिस्सेदार सेवादारों ने हरि मंदिर भूमि से लगभग 50 खैर के पेड़ों को शिव कत्था उद्योग धमांदरी को बेचा। हाल ही में जब शिव कत्था उद्योग का ठेकेदार खैर को काटने के लिए गांव बदोली में आया तो उसने बताया कि आठ सूखे व आठ खैर के हरे पेड़ चोरी कर लिए गए हैं। सुभाष चंद ने बताया कि जब वह रविवार को मौके पर पहुंचे तो पाया कि कुल 16 पेड़ खैर जड़ सहित गायब हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि थाना सदर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। छानबीन के बाद जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed